होम » India » सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न।

सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न।

‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न।

शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।
खंडवा। ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को पुरानी अनाज मंडी खण्डवा में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर किया गया। समाज सेवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के सफलतम कार्यकाल को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, 25 वर्षों के सेवा कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में 12 सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिला मुख्यालय खंडवा में पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में सेवा सेतु अभियान एवं सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत विशाल शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन करवाये, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पहली बार शिविर में भारत सरकार के रेल विभाग, पावर प्लांट, हाईवे रोड के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान की, शिविर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला शिविर में मौजूद है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लोग अपने आसपास के वंचित पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने पानी, सिंचाई, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि शासन का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। किसी नागरिक को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और न ही अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने पड़ें, इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा शिविरों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी उद्देश्य से शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
महापौर अमृता यादव ने कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने भी आयोजित शिविर को लेकर अपनी शुभकामना प्रस्तुत की
कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में केंद्र और राज्य शासन के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें रेल, हाईवे सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित है। नागरिकों से अपील की कि कार्यक्रम के बाद शिविर में लगे स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए जानकारी लेकर शिविर में लाभ उठांए।
*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत श्री नितेश पाल को 50 हजार रूपये व राकेश को 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा खसरा खतौनी श्री जावेद, अशोक मालाकार को दिया गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। आयुष्मान कार्ड जितेंद्र करोड़ी व रानू को वितरित किये गये। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत गोविंद 1.35 लाख रूपये, रामपाल सिंह पवांर को 5 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इस दौरान शिविर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खण्डवा विधायक कचंन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, नगर निगम महापौर अमृता यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर धर्मेंद्र बजाज,सूरजपाल सिंह, सेवादास पटेल, सुनील जैन राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना,सागर आरतानी, राजेश यादव, सोमनाथ काले, वीक्की भांवरे, आशीष चटकेले, दीना पंवार, भारत पटेल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला आयुक्त प्रियंका राजावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चीन में खंडवा के भांजे कोविद ने लहराया परचम, विश्व कौशल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।
चीन में खंडवा के भांजे कोविद ने लहराया परचम, विश्व कौशल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।
अगली खबर (Next) »
क्यों हम जानते हुए भी काम टालते रहते हैं?
क्यों हम जानते हुए भी काम टालते रहते हैं?
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)