*निमाड़ी दिवस पर निमाड़ी को भाषा का दर्जा देने की मांग दोहराई सद्भावना मंच ने*
खंडवा।सद्भावना मंच ने निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा देने की मांग की है।मंच संस्थापक प्रमोद जैन सहित सदस्यों ने निमाड़ी दिवस के अवसर पर शासन से उक्त आशय की मांग करते हुए कहा कि ब्रिटिशकाल से यह मांग की जाती रही है।वैसे भी निमाड़ी लिपि मौजूद है,निमाड़ी में अनेक पुस्तकें भी लिखी गई हैं।पूर्व निमाड़,पश्चिम निमाड़,बड़वानी सहित देश प्रदेश के कोने कोने कोने में बोले जाने वाली निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा देने की सद्भावना मंच ने मांग की है।सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,जगदीश चंद्र चौरे,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,एम एम कुरैशी,अनूप शर्मा,कमल नागपाल,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि ने सभी को निमाड़ी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
