होम » India » सिंधी समाज ने पूजन कर कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े

सिंधी समाज ने पूजन कर कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े

*संपादक/तनिश गुप्ता*

सिंधी समाज ने पूजन कर कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े

16 दिनों पश्चात 3 अक्टूबर को होगा सतपुड़ा खीर, सवैईया एवं हलवा के साथ पूजन।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। सिंधी समाज द्वारा भादों मास शुक्ल पक्ष की राधाअष्टमी शनिवार को 16 दिनों के लिए कच्चे सूत के 16 धागों पर 16 गठानों पश्चात हल्दी से पिलाकर कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना के साथ महालक्ष्मी जी का सगडा पूजन कर अपनी कलाई पर बांधा गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महालक्ष्मी जी के सगडा पूजन के लिए समाज की महिलाएं प्रातः काल बड़ी संख्या में समाज के पंडित श्यामलाल शर्मा, पंडित भारद्वाज एवं बाबा प्रह्लादराज दरबार सिंधी कॉलोनी एवं पदमनगर पहुंची। दरबार प्रमुख शांतिबाई संतलानी व्दारा सगड़ा पर्व की महात्तम कथा का वाचन तत्पश्चात पूजन किया गया एवं अरदास के दौरान महालक्ष्मी जी से कुटुंब में सुख शांति एवं धन्यधान्य के भंडार भरे रहे की कामना के साथ परिवार के संपूर्ण सदस्यों की कलाइयों पर बांधा गया। 03 अक्टूबर को 16 दिनों पश्चात सगडा खोला जाकर सतपुड़ा व्यंजन पर लपेटकर खीर, सवैईया एवं हलवा के साथ पूजन होगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Nithari case: 13 death sentences, not 1 year of freedom – Koli’s legal Odyssey
Nithari case: 13 death sentences, not 1 year of freedom – Koli’s legal Odyssey
अगली खबर (Next) »
*गणेश उत्सव एवं विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर ने ली समीक्षा बैठक*
*गणेश उत्सव एवं विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर ने ली समीक्षा बैठक*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)