*खण्डवा पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी जारी, थाना पदमनगर द्वारा नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ₹2 लाख का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*
दिनांक 04/09/2026 को थाना पदमनगर क्षेत्र की बंगाली कालोनी निवासी फरियादी द्वारा दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी एवं लॉकर के ताले तोड़कर करीब ₹1.70 लाख नकदी एवं लगभग ₹2 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर थाना पदमनगर में अपराध क्रमांक 250/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं सीएसपी खण्डवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक दिलीप सिंह देवड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
दिनांक 18.09.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने इकरार उर्फ इक्का पिता अकरम शेख उम्र 27 वर्ष निवासी बंगाली कॉलोनी एवं समीर पिता असलम उम्र 29 वर्ष निवासी छीपा कॉलोनी, खण्डवा को कुम्हार समाधि मैदान के पास दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी सुभाष पिता अशोक निवासी बंगाली कॉलोनी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर सोने का पेंडेंट, सोने के मोती, चांदी की पायजेब, पीले रंग की धातु की दो प्लेट, पीले रंग की धातु की चैन एवं पेंडल, ₹35,000 नकद तथा घटना में प्रयुक्त बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP10E2032 बरामद की गई। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹2 लाख है। प्रकरण में फरार आरोपी सुभाष की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी समीर के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
इकरार उर्फ इक्का पिता अकरम शेख, उम्र 27 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, खण्डवा।
समीर पिता असलम, उम्र 29 वर्ष, निवासी छीपा कॉलोनी, खण्डवा।
*फरार आरोपी:*
सुभाष पिता अशोक, निवासी बंगाली कॉलोनी, खण्डवा।
*सराहनीय भूमिका:*
थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक दिलीप सिंह देवड़ा, उनि हर्ष सोनगरे, प्रआर. 388 राधेश्याम पाल, आर. 203 नितिन, आर. 601 अनिल, आर. 164 रितेश तथा साइबर सेल से प्रआर. जितेंद्र राठौर एवं प्रआर. सुनील लाडगे की सराहनीय भूमिका रही।
