एडिटर/तनिश गुप्ता

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया 5 लाख रुपए से निर्मित टीन सेट का लोकार्पण
खंडवा। गुरव समाज द्वारा आयोजित महर्षि दधीचि जयंती उत्सव एवं चल समारोह में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक निधि से 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित टीन सेट का लोकार्पण किया गया। विधायक तनवे ने समाजजनों को महर्षि दधीचि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बताया कि गुरव समाज के विकास कार्यों के लिए कुल 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 5 लाख रुपए टीन सेट निर्माण, 3 लाख रुपए सीसी रोड एवं 2 लाख रुपए नाली निर्माण के लिए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और समाजों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, दिनेश पालीवाल, पार्षद सोमनाथ काले, नवीन वर्मा, धर्मेंद्र पाझारे, सुमित पाझारे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे।
