सामाजिक, सांस्कृतीक एवं सेवा कार्यों को लेकर आयोजित जैसी सप्ताह का हुआ भव्य समापन।
आयोजित कार्यक्रमों में 5000 लोगों ने लिया भाग 610 पुरस्कार बांटे गए।
खंडवा गौरव से सम्मानित हुए भूपेंद्र सिंह चौहान।
खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह 2026 के अंतर्गत “मौन सेवा भावी सम्मान एवं समापन समारोह” का भव्य आयोजन किशोर कुमार सभा गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समापन समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक कंचन मुकेश तनवे रही, उन्होंने खंडवा जेसीआई को अपने अपने कार्यकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर प्रतिनिधि डॉ. अमर यादव उपस्थित रहे, उन्होंने जैसी सप्ताह में आयोजित सभी कार्यक्रमों की आयोजको एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जेसी मनन सोनी ने की एवं सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल ने संचालन में सहयोग प्रदान किया एवं सप्ताह का आभार व्यक्त किया, सुनील जैन ने बताया कि सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सह संयोजक जेसी यथार्थ भंसाली के मार्गदर्शन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्य के पूरे सप्ताह के कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुए।कार्यक्रम संयोजक जेसी कुशदीप सिंह होरा एवं जेसी आयुष पटौदी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष जेसी गोविंद झंवर सहित पूर्व अध्यक्ष जेसी रणवीर सिंह चावला, जेसी आशीष चटकले, जेसी दिनेश पालीवाल, जेसी धर्मेन्द्र बजाज, समाजसेवी सुनील जैन, जेसी अनिल बाहेती, जेसी नागेश वालंजकर, जेसी विकास मित्तल एवं जेसी ज्योति वालंजकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया कि जेसी सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट, डांस, टैलेंट हंट, ताइक्वांडो, कराटे, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, ड्राइंग, मेहंदी, रंगोली, पिकल बॉल, वाद-विवाद, तत्काल भाषण एवं अंताक्षरी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह में मौन सेवा भावी के रूप में बाबूलाल जी मौर्य, अर्चना तोमर, प्रवेश भारद्वाज एवं गौ सेवक मित्र मंडल को सम्मानित किया गया। अनिल बाहेती ने बताया कि पुरस्कारों के वितरण के साथ“खंडवा गौरव” सम्मान से सेवाभावी भूपेंद्र सिंह चौहान को नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए कार्यक्रमों में लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया, 610 पुरस्कार बांटे गये।
इस अवसर पर जेसी सदस्य देवराज महोबिया, शिवम अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, जतीन हिंगोरानी, प्रेरित जैन, अनिरुद्ध सिंह राजावत, सौरभ जैन, काव्यांश जोशी, अर्चना जोशी, सुरेन्द्र सोलंकी एवं धर्मेन्द्र जौहरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें समाजसेवा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को दोहराया गया।
