होम » टेक्नोलॉजी » आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह

आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह

आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह
लॉन्चिंग इवेंट के बाद एपल ने अपने पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। आमतौर पर नई सीरीज आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होते हैं, लेकिन इस बार आईफोन 17, आईफोन 17e, आईफोन एयर और आईफोन 16 के दाम बढ़ गए हैं। एपल ने अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और अपना पहला फोल्डेबल फोन ‘आईफोन डुओ’ लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद कंपनी ने भारत समेत कई देशों में अपने मौजूदा और पुराने मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए। मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत और कॉम्पोनेंट्स की कमी को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया जा रहा है। आईफोन 17: 256GB वेरिएंट ₹17,000 महंगा हुआ आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत पहले ₹82,900 थी, जो अब बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी इसमें सीधे ₹17,000 का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,02,900 से बढ़कर ₹1,24,900 कर दी गई है। इस मॉडल में ₹22,000 की बढ़ोतरी हुई है। आईफोन 17e और आईफोन 16 भी महंगे हुए एपल के किफायती मॉडल्स की श्रेणी में आने वाले आईफोन 17e और आईफोन 16 के दाम भी बढ़ गए हैं: एपल ने कीमतें क्यों बढ़ाईं? कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण मेमोरी चिप्स और दूसरे जरूरी स्मार्टफोन्स पार्ट्स की बढ़ती लागत है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स की मांग अचानक बढ़ने से सेमीकंडक्टर और मेमोरी कंपोनेंट्स की भारी कमी हो गई है। एपल के तत्कालीन सीईओ टिम कुक ने जून में ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कीमतों में बढ़ोतरी को रोकना अब असंभव हो चुका है। हम पर जो लागत का बोझ आ रहा है, हम उसे ग्राहकों तक पहुंचाने से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। एपल से पहले कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन मेकर्स भी कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से अपने हैंडसेट्स के दाम बढ़ा चुके हैं।
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
अगली खबर (Next) »
मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग:गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका
मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग:गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)