होम » टेक्नोलॉजी » एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया है। यह दो कलर- स्टार व्हाइट और नाइट स्काई में मिलेगा। एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं 23 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी। कैलिफोर्निया में हुए लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए। इसके अलावा एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी लॉन्च की गई है। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस ग्राफिक्स में देखें… एपल इवेंट के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा
आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा
अगली खबर (Next) »
आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह
आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे:आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)