होम » India » सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह

सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह

सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह

सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ओंकारेश्वर का दौरा, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को लिया आड़े हाथ

खंडवा/ओंकारेश्वर
आगामी सिंहस्थ को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने 19 जुलाई रविवार को ओंकारेश्वर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जमकर आड़े हाथों लिया।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर में आए दिन, दो-चार दिन के अंतराल में यात्रियों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह बेहद दुखद और चिंता का विषय है। एक ओर शासन-प्रशासन सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि "हम सिंहस्थ की तैयारियां कर रहे हैं और दूसरी तरफ हर दूसरे-तीसरे दिन यह सुनने में आता है कि ओंकारेश्वर में डूबने से किसी की मृत्यु हो गई। आखिर प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को लेकर कब जागेंगे?"
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ओंकारेश्वर में ऐसी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। रोजाना श्रद्धालुओं के डूबने की खबरें सुनकर मन व्यथित और दुखी होता है। उन्होंने प्रशासन, नगर परिषद, कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
उत्तमपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सिंहस्थ से पहले यदि ओंकारेश्वर में डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं नहीं की गईं और सिंहस्थ के दौरान कोई बड़ी घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ओंकारेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद चम्पाबाई, पार्षद छन्दईबाई , मंडलम अध्यक्ष चंद्रकांत माहिल्या, तुलसीराम, दिलीप गवले, अनुराग जोशी, नमन कटारे, गब्बर वर्मा, छाया बाई सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ओंकारेश्वर घाट निर्माण की गुणवत्ता पर कांग्रेस का सवाल,
अगली खबर (Next) »
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)