⚡ बड़ी खबरें
होम » India » ओंकारेश्वर घाट निर्माण की गुणवत्ता पर कांग्रेस का सवाल,

ओंकारेश्वर घाट निर्माण की गुणवत्ता पर कांग्रेस का सवाल,

ओंकारेश्वर घाट निर्माण की गुणवत्ता पर कांग्रेस का सवाल,

निरीक्षण के बाद बोले उत्तमपाल सिंह— घटिया निर्माण भविष्य में बन सकता है बड़ा खतरा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सिंहस्थ से पहले घाटों की गुणवत्ता जांच और निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/ओंकारेश्वर
आगामी सिंहस्थ की तैयारियों के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने ओंकारेश्वर पहुंचकर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन और निर्माण एजेंसी से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर आने पर स्थानीय लोगों द्वारा घाट निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य की लगातार शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर उन्होंने अपने साथ कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि निरीक्षण के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि घाट निर्माण में की जा रही एंकरिंग की गहराई (डेप्थ) पर्याप्त नहीं है, जिससे भविष्य में बाढ़ आने पर घाटों के उखड़ने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी।
उत्तमपाल सिंह ने प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से कहा कि आगामी सिंहस्थ और नर्मदा में आने वाली बाढ़ को देखते हुए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मां नर्मदा विकराल रूप धारण करती हैं, तब मजबूत निर्माण भी चुनौती का सामना करते हैं। ऐसे में यदि अभी गुणवत्ताहीन निर्माण हुआ तो भविष्य में घाटों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाएगी।उन्होंने पूर्व में बाढ़ के दौरान घाट की दीवार क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अनुभव से सीख लेते हुए वर्तमान निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ओंकारेश्वर देश का प्रमुख आस्था केंद्र है और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने ठेकेदारों से भी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल पर किया गया गुणवत्तापूर्ण कार्य सेवा और पुण्य दोनों का माध्यम है।
उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर तय मानकों के अनुसार ही कार्य सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ओंकारेश्वर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद चम्पाबाई, पार्षद छन्दई बाई , मंडलम अध्यक्ष चंद्रकांत माहिल्या, तुलसीराम, दिलीप गवले, अनुराग जोशी, नमन कटारे, गब्बर वर्मा, छाया बाई सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महानायक शहीद मंगल पांडे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
अगली खबर (Next) »
सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह
सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करे प्रशासन : उत्तमपाल सिंह
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)