30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण

0

30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण

मालवा महासंघ और नवरत्न परिवार के बैनर तले आयोजन. बड़ौद निप्र: एक पर्युषण महापर्व के स्वागत से पहले जैन समाज द्वारा देशभर में जिनालय शुद्धिकरण का अनूठा अभियान चलाया जाएगा। 30 अगस्त रविवार को भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित करीब 2000 जैन मंदिरों में एक साथ शुद्धिकरण एवं स्वच्छता कार्य किया जाएगा। जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार के बैनर तले होने वाला यह अभियान वर्ष 2011 से निरंतर जारी है और इस वर्ष अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। परम पूज्य आचार्य देवेश एवं जन जन की आस्था के केंद्र नवरत्नसागर महाराज की प्रेरणा तथा उनके कृपापात्र शिष्य पूज्य आचार्य युवा सम्राट महामांगलिक प्रदाता विश्वरत्नसागर महाराज साहब की छत्रछाया में यह अभियान लगातार विस्तार पा रहा है। प्रारंभ में मध्यप्रदेश के करीब 200 जैन मंदिरों से शुरू

हुआ अभियान आज मालवा सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, वागड़, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र,

गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के करीब 2000 जिनालयों तक पहुंच चुका है। अभियान के तहत मंदिरों में प्रतिष्ठित पाषाण एवं धातु की प्रतिमाओं का विभिन्न औषधियों से विलेपन कर वर्षभर में हुई अशुद्धियों को दूर किया जाएगा तथा विधिवत नवहन कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के शिखर से लेकर फर्श तक

और उपाश्रय की साफ-सफाई की जाएगी। धार्मिक पुस्तकें, बर्तन एवं मंदिर में मौजूद अन्य सामग्री को भी

स्वच्छ किया जाएगा। जिनालय शुद्धिकरण अभियान के प्रभारी प्रीतेश ओस्तवाल के अनुसार प्रत्येक मंदिर के लिए विशेष शुद्धिकरण किट तैयार की जाती है। इसमें विभिन्न औषधियां एवं आवश्यक सामग्री रखी जाती है। इन किटों को तैयार करने में करीब एक से दो माह का समय लगता है, जिसके बाद इन्हें संबंधित मंदिरों तक पहुंचाया जाता

है। नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय महासचिव यशवंत सांकला ने बताया कि पर्युषण महापर्व के पूर्व जिनालय शुद्धिकरण की यह परंपरा दीपावली से पहले घर-आंगन की सफाई की तरह ही धार्मिक भावना से जुड़ी है। पूज्य गुरुदेव विश्वरत्नसागर सूरी महाराजा के मंगलमय आशीर्वाद एवं प्रेरणा से अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मालवा महासंघ के अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता, नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण जैन फूलेरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। इस वर्ष भी नवरत्न परिवार एवं मालवा महासंघ के कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। 30 अगस्त को देशभर के 2000 जिनालयों में एक साथ होने वाला यह अभियान स्वच्छता के साथ श्रद्धा, समर्पण और धार्मिक परंपरा का संदेश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *