पूर्व विधायक ने पंजाब नेशनल बैंक के CSP का उद्घाटन

0

 

चौपारण। प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत के ग्राम केदली में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला एवं जिला सचिव रेवाली पासवान ने फीता काटकर किया। सीएसपी खुलने से केदली सहित आसपास के ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं अब अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह के दौरान सीएसपी संचालक छाया कुमारी, पति राजेश यादव ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंटकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को बैंक से जुड़े कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य वित्तीय कार्यों का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सीएसपी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि छोटू यादव, विवेक सिंह, घनश्याम दांगी, राहुल राणा, मनोज यादव, रवि पासवान, रमा भुईया, धीरज कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीएसपी खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *