बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों को लेकर बैठक

0

बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों को लेकर बैठक

कलेक्टर ने दिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश, पार्किंग, रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

आगर। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को जिला मुख्यालय आगर में निकलने वाली बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने की।

बैठक में विधायक माधव सिंह ‘मधु’ गहलोत, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयत, एसडीएम मिलिंद ढोके, मंदिर पुजारी मुकेश पुरी, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित शाही सवारी में शामिल होने वाली झाकियों,

अखाड़ों एवं आयोजक उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में एसडीएम

मिलिंद ढोके ने शाही सवारी के निर्धारित मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने पालकी, झाकियों, अखाड़ों और बैंड सहित सवारी में शामिल मिल होने वाले विभिन्न दलों के क्रम, स्थान एवं समय के संबंध में विस्तार से बताया। सभी आयोजकों को निर्धारित मार्ग, क्रम और समय का पालन करने के निर्देश दिए गए। शाही सवारी में शामिल होने वाली झांकियों को टोकन एवं फ्लेक्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शाही सवारी के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को

सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सवारी मार्ग पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं दर्शन व्यवस्था के साथ पार्किंग, रूट डायवर्जन, स्टॉपेज, वैकल्पिक मार्ग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विधायक माधव सिंह ‘मधु’ गहलोत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों ने भी शाही सवारी को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *