अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की।मामले में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।यह कार्रवाई कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल और आरक्षक इंद्रभान राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *