नाबालिग को लेकर फरार युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0

 

चौपारण। नाबालिग को लेकर फरार होने के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी को चौपारण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार (23), पिता स्व. अशोक, निवासी आरा पगार नरैना, थाना चौपारण के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 159/26, दिनांक 22 जून 2026 में पवन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 96/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि युवक एक नाबालिग को लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *