विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में शामिल हुए

0

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में शामिल हुए

श्रावण मास में शिव भक्ति की आस्था का संगम

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद 05 अगस्त 2026/ पावन श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद में लगातार एक माह तक चलने वाले महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल रात शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार एवं जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *