मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला आगर मालवा में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा कार्यक्रम

0

🏆✌️मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला आगर मालवा में विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में श्री महावीर जैन विद्या मंदिर, बड़ौद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में भाषण में काव्या नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया, जबकि अक्षरा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में विद्यालय की बहिनों की टीम कनक जैन,अवनी विश्वकर्मा, प्रिया सिंह, कनिष्का जैन, सुनिधि जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में स्तुति जैन ने द्वितीय स्थान तथा प्रसिद्धि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में कनव बैरागी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष महोदय डॉ. गिरीश भाई शाह, संस्था उपाध्यक्ष अजीत कुमार जैन, संस्था सचिव प्रकाशचंद्र नाहर, विद्यालय प्रबंधक संतोष जैन, विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत व समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों बी.एल. गवली सर व राखी राजपूत दीदी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *