पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर किया स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को नमन

0

रूणकी २ अगस्त

स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक वट वृक्ष सुनहरा रूणकी
में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रमइस कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों, शुभ चिन्तकों तथा उपस्थित देशभक्त नागरिकों को संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशबन्धु जी ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है, इस चुनौती का सामना केवल आक्सीजन की फैक्ट्री वृक्ष लगाकर ही किया जा सकता है, हमें इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, देशबन्धु जी ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म होता है, इससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा, धनंजय सिंह जी पदाधिकारी आर्य समाज ने सभी को पौध वितरण किये, राजकुमारी सैनी जी ने अपने दादा जी श्री अजीत सैनी जी व पिताजी श्री सुखबीर सैनी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।
इस मौके पर प्रदीप गौतम ,नरेन्द्र सैनी, राजीव कुमार सैनी, संजय कुमार चौबे ,सुशील कुमार शर्मा,श्रीमती प्रभा रानी,दिपांशु सैनी,सुशील कुमार,उदय कुमार,लक्ष्मण सिंह,सुरेन्द्र सिंह,मौ मतीन,राकेश मिश्र , तुषार गौतम आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *