चौपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि :- माँ गंगोत्री होटल से हथियार व कारतूस के साथ तीन अपराधी क़ो किया गिरफ्तार

0

चौपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि :- माँ गंगोत्री होटल से हथियार व कारतूस के साथ तीन अपराधी क़ो किया गिरफ्तार

 

कार एवं बुलेट जप्त

 

चौपारण। चौपारण थाना क्षेत्र के सीयरकोनी स्थित मां गांगोत्री होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध हथियार, तीन जिंदा कारतूस, एक कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल फोन के साथ तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होटल में जुटे थे। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सुचना मिली कि चौपारण थाना क्षेत्र के मां गांगोत्री होटल में कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने होटल में छापेमारी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, सफेद रंग की डिजायर कार संख्या बीआर 01डीजी 6000,बुलेट मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02 बीजे 4723 तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया (बिहार) निवासी अक्षय यादव (21), प्रिंस कुमार (19) तथा करण राज (19) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अक्षय यादव और प्रिंस कुमार के विरुद्ध गया जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं।इस संबंध में चौपारण थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क, हथियार के स्रोत और संभावित आपराधिक मंशा की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौपारण पुलिस क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है।छापामारी दल मे चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, एसआई कृष्णा गुप्ता,कुणाल किशोर, दिव्य प्रकाश,एएसआई बादल महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *