उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेटुला में 60 विद्यार्थियों के बीच मुखिया ने किया साइकिल वितरण 

0

 

 

चौपारण। प्रखंड के पेटुला मे उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययनरत 60 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की अपील की।

मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना तथा विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। उन्होंने छात्रों से साइकिल का सदुपयोग कर बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने की। प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र कुमार साव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा पढ़ाई में भी सकारात्मक सुधार होगा।

इस अवसर पर शिक्षक राकेश रोशन, सरोज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सरकार एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *