चौपारण। प्रखंड के दैहर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 42 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की।

वही नागेंद्र कुमार ने बताया की साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय तक उनकी नियमित पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना है। उन्होंने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता देवी, विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण सुरेश कुमार दांगी, अशोक पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *