केंदुआ–बोकारो मुख्य मार्ग चालू करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश_धारी का एक दिवसीय धरना

0

केंदुआ : केंदुआ–बोकारो मुख्य मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश धारी ने सोमवार सुबह से एक दिवसीय धरना शुरू किया।धरना केंदुआ पुल के समीप फुटपाथ पर आयोजित किया गया, जहां उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।दिनेश धारी ने कहा कि केंदुआ–बोकारो मुख्य मार्ग लंबे समय से बंद रहने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि जनहित को देखते हुए मार्ग को जल्द से जल्द चालू किया जाए तथा सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मौके पर रणवीर कुमार, मिंकु सिंह,राजीव झा, विकास रवानी, मनिष अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, किशोर साव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *