बच्छई पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, हर क्षेत्र में हो रहा समग्र विकास : बिरेंद्र रजक

0

 

 

चौपारण। प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह बच्छई पंचायत के लोकप्रिय मुखिया बिरेंद्र रजक ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता पंचायत के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पंचायत में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।

बिरेंद्र रजक ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सरकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में पीसीसी सड़क, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी लगातार जारी है।

मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत का विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर कार्य करें। उन्होंने पंचायतवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने और योजनाओं की निगरानी में भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बच्छई पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। पंचायत में चल रहे कार्यों से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा तथा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का और विस्तार होगा। ग्रामीणों ने भी पंचायत में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विकास की यह गति लगातार बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *