वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को सख्त निर्देश

0

वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को सख्त निर्देश

बड़ौद ।। वर्षा ऋतु को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सौरभ जैन ने सभी संस्था प्रमुखों को पत्र जारी कर विद्यालय भवनों की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, जलभराव, फिसलन एवं अन्य संभावित खतरों की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा है। जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी जर्जर या असुरक्षित भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए DAMINI ऐप की जानकारी नियमित रूप से लेने, विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान देने तथा स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सौरभ जैन ने कहा कि वर्षा ऋऋतु में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संस्था प्रमुख, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समितियां सतर्क रहें। बीईओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *