एनवाईएस इंटरनेशनल के बच्चों ने सीसीए गतिविधियों में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

0

 

चौपारण।प्रखंड के बसरिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को सह-पाठ्यक्रम (सीसीए) गतिविधियों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और सीखने की क्षमता को विकसित करना था। इसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पेंटब्रश और रंगीन पेंसिल के सही उपयोग की जानकारी दी गई। वहीं कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए कला एवं शिल्प कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने कहा कि सीसीए गतिविधियां बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकला, कला एवं शिल्प, वाद-विवाद तथा अन्य रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सृजनात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक गतिविधि में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लेने तथा अभिभावकों से बच्चों को ऐसी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुरेश शर्मा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *