नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव डोंगरीपाली मे मनाया गया 

0

नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव डोंगरीपाली मे मनाया गया

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपाली में नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

 

नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर,पुष्प वर्षा कर, मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

शासन के मंशानुसार विद्यार्थियों को सत्र के प्रथम दिवस से ही अध्ययन सामग्री उपलब्ध के उद्देश्य से अतिथियों एवं संस्था प्रमुखों द्वारा कक्षा वार निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का विवरण किया गया।

साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कापी,पेन,पेंसिल, रबर, जैसी आवश्यक स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई।

नई किताबें और स्टेशनरी प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के उपसरपंच श्री वीरेंद्र कुमार चौधरी ने की विशेष अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार यादव एवं देवानंद यादव उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता और उज्जवल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

उन्होंने पलकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग करे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपाली के प्रधान पाठक अरविंद कुमार नायक,शासकीय उच्च.प्राथमिक शाला डोंगरीपाली के प्रधान पाठक पद्मलोचन प्रधान, शिक्षक नरेश प्रधान, श्री मति हेमलता रात्रे, श्री मति वनिता भोई एवं शाला प्रबंधन समिति (एस एम सी) के सदस्य पालक गण स्थानीय ग्रामीण,गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रमुखों ने सभी अतिथियों, पलकों, एवं जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *