फर्जी नामांतरण मामले में मरवाही के पटवारी पर गिरी गाज: एसडीएम ने किया निलंबित

0

मरवाही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने भूमि नामांतरण और बिक्री से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी रविन्द्र कश्यप पटवारी हल्का नम्बर 24 करगीकला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार आवेदकगण सावन सिंह एवं तीन अन्य के द्वारा कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया है कि उनके पैतृक संपत्ति को भूमाफिया द्वारा फर्जी फौती नामांतरण अन्य किसी व्यक्ति के नाम पन फर्जी दर्ज कर रजिस्ट्री नामांतरण एवं शेष भूमि के विक्रय करने का प्रयास करने वालों के विरुध्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किया जाए। शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया पटवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया। इसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उनहें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *