*अशफाक उल्ला खाँ की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया नमन*
*देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि*
खंडवा।देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना अमूल्य जीवन न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खाँ की जयंती पर सद्भावना मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
स्थानीय माली कुआँ स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में आयोजित स्मृति सभा में मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि अशफाक उल्ला खाँ ने देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते मौत को गले लगा लिया, लेकिन अपने साथियों के नाम उजागर नहीं किए।उनका त्याग,साहस और देशभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अशफाक उल्ला खाँ उन्हीं महान क्रांतिकारियों में से एक थे, जिनका बलिदान देश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अशफाक उल्ला खाँ की जयंती के अवसर पर आयोजित इस स्मृति सभा में उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान का स्मरण किया गया।
इस अवसर पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉ. जगदीशचंद्र चौरे,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,कमल नागपाल,ओम पिल्लई,संदीप अंकिल,योगेश गुजराती,अशोक जैन, धीरज नेगी,रामेंद्र मंडलोई, सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
