होम » India » खंडवा में कांग्रेस ने किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, प्रतिभा रघुवंशी बोलीं—लोकतंत्र की आत्मा का हरण हुआ

खंडवा में कांग्रेस ने किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, प्रतिभा रघुवंशी बोलीं—लोकतंत्र की आत्मा का हरण हुआ

खंडवा में कांग्रेस ने किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, प्रतिभा रघुवंशी बोलीं—लोकतंत्र की आत्मा का हरण हुआ

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध, पुतला दहन के जरिए उठाए सवाल

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/
दशहरे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गांधी भवन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मंगलवार को शाम को 4:30 बजे कांग्रेसजनों ने गांधी भवन में एकत्रित होकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी तथा निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि त्रेता युग में रावण को अपने ज्ञान और साम्राज्य का अहंकार था, लेकिन सीता हरण के कारण उसका अंत हुआ। इसी तरह उन्होंने आरोप लगाया कि कलियुग में ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में देश के लोकतंत्र की आत्मा यानी मतदाता सूची के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाता सूची का कथित दुरुपयोग कर सत्ता हासिल की। इसी के विरोध में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

“मेघनाद और कुंभकरण के नाम पर भी कसा तंज”
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने जब प्रतिभा रघुवंशी से पूछा कि केवल एक ही पुतला क्यों जलाया गया, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि एसआईआर में मेघनाद और कुंभकरण के नाम कट गए हैं और वे अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने फॉर्म नंबर छह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि अगली बार एसआईआर की सूची में उनके नाम जुड़ जाते हैं, तो कांग्रेस तीन पुतलों का दहन करेगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ,रियाज हुसैन ,सुनील सकरगाये,दीपक मुल्लू राठौर ,देवेंद्र जैन,ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन ,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,आशी सिलावट, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन सिंह पवार, यशवंत सिलावट,निर्मल गीते, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ शरद हरणे,मेहमूद खान, सैयद असलम ,असलम गौरी, चैनसिंह वर्मा ,शकील खान, समीर खान, शेख फरहान ,आलोक सिंह रावत ,उदय सोनी,मोइज़ खान ,संजय बेडेकर,नासिर खान ,नवनाथ ,अयान खान, दशरथ सिसोटे, शफ़ीक़ शेख, मयंक पारासर ,शैलेश पालीवाल ,संदीप सोनी, खालिक पटेल, अयान पठान, मुन्नावार अली, मेहमूद भाई,नासिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवागत कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा
नवागत कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा
अगली खबर (Next) »
फिट एंड हेल्दी इंडिया मिशन के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य आकलन एवं फिटनेस जागरूकता अभियान
फिट एंड हेल्दी इंडिया मिशन के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य आकलन एवं फिटनेस जागरूकता अभियान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)