सांसद श्री पाटिल ने प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी का किया स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही अलग-अलग प्रदेशों में प्रभारी भी नियुक्त किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री विप्लब कुमार देब प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार बुधवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, और कई कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया, साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की प्रथम बार भोपाल आगमन पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश प्रभारी विप्लब कुमार देब एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा से मुलाकात कर उन्हे प्रदेश की मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई शुभकामना देते हुए स्वागत अभिनंदन किया।
