होम » India » सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने ओंकारेश्वर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने ओंकारेश्वर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने ओंकारेश्वर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

खंडवा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे उन्नयन कार्यों, भवन निर्माण कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति, पूर्णता की समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली गई।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराए जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर ओंकारेश्वर में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस को सम्पत्ति संबंधी अपराध में मिली बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 05 सदस्य हुए गिरफ्तार, जप्त हुआ ₹20,00,000/- का मश्रुका*
खण्डवा पुलिस को सम्पत्ति संबंधी अपराध में मिली बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 05 सदस्य हुए गिरफ्तार, जप्त हुआ ₹20,00,000/- का मश्रुका*
अगली खबर (Next) »
‘Receiving necessary medical attention’: Embassy updates on Indian Flydubai pilot
‘Receiving necessary medical attention’: Embassy updates on Indian Flydubai pilot
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)