होम » India » विघ्नहर्ता के भव्य दरबार में विशेष अतिथियों का आगमन जारी*

विघ्नहर्ता के भव्य दरबार में विशेष अतिथियों का आगमन जारी*

*विघ्नहर्ता के भव्य दरबार में विशेष अतिथियों का आगमन जारी*

खंडवा।शहर के सबसे भव्य गणेशोत्सव समारोहों में से एक मोघट रोड स्थित बगीचा ग्राउंड में विराजित खंडवा के विघ्नहर्ता के भव्य दरबार में दर्शनार्थ बड़ी संख्या में दर्शक आ रहे हैं।साथ ही साथ उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।विगत रात्रि बप्पा की महाआरती में समाज के परम पूज्य बाबा माधवदास उदासी,जिलाधीश ऋषव गुप्ता,जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन,विधायक कंचन तनवे, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,हिंदू जागरण मंच के अनीश अरझरे,समाजसेवी सतनाम होरा और आदित्य नेभनानी सहित नगर के अनेक गणमान्य अतिथि विशेष रूप से पधारे।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल और समिति के निक शाहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सर्व सिंधी समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा बप्पा का दरबार श्रीराम मंदिर अयोध्या की थीम पर सजाया गया है, साथ ही बच्चों का विशेष दरबार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।दरबार की भव्यता और सुंदर सजावट की हर कोई मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है।सेल्फी के ढेर सारे पॉइंट हैं और स्वल्पाहार और बच्चों के लिए झूले भी सजे हुए हैं।
पधारे हुए सभी अतिथियों ने समिति के सभी सदस्यों के अथक परिश्रम और सेवा भाव की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा पधारे हुए सभी विशेष अतिथियों का शाल श्रीफल और पुष्पहार से सम्मान किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘Arrest poll panel chief’: Mamata demands Bengal repoll amid EC ‘SIR split’ row
‘Arrest poll panel chief’: Mamata demands Bengal repoll amid EC ‘SIR split’ row
अगली खबर (Next) »
Your loan EMI has a US problem: How the Fed quietly influences RBI rate decisions
Your loan EMI has a US problem: How the Fed quietly influences RBI rate decisions
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)