गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की लगातार निगरानी, समस्त अनुभाग अधिकारीयों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ किया विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण,
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिला खण्डवा के समस्त पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, गोताखोर/रेस्क्यू व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित विभागों एवं स्थानीय आयोजकों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन करने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
खण्डवा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त प्रशासनिक/पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
