*क्षेत्रीय फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता*
*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वैकुंठ नगर खंडवा*
दिनांक:- 18/09/2026से 20/09/2026तक
खंडवा//
विद्या भारती मध्य क्षेत्र जिसमें (मालवा, मध्य महाकौशल, छत्तीसगढ़ सम्मिलित हैं)के तत्वाधान में क्षेत्रीय फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वैकुंठ नगर खंडवा विद्यालय में हुआ
जिसके उद्घाटन सत्र में *खंडवा की लोकप्रिय विधायक कंचन मुकेश तनवे* ने कहा खेल के साथ पढ़ाई करना पढ़ाई के साथ खेल करना यह दोनों ही बुद्धि का विकास करते हैं खेलना भी हमारे लिए बहुत आवश्यक होता है खंडवा शहर दादाजी की नगरी है इसलिए आप सभी दादाजी का आशीर्वाद जरूर लेकर जाना
समिति अध्यक्ष *श्री भूपेन्द्र जी चौहान* द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया
*श्री सत्यनारायण जी लववंशी* प्रांतीय खेल संयोजक विद्या भारती मालवा प्रांत द्वारा कहां गया कि यह सभी भैया बहन एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और भारत देश का नाम गौरवान्वित करेंगे एवं सभी भैया बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई
परिचय विद्यालय प्राचार्य श्री प्रदीप जी कानूनगो द्वारा दिया गया।
स्वागत श्रीमती चेतना शर्मा दीदी विद्यालय प्रधानाचार्य श्री प्रदीप जी कानूनगो विद्यालय प्राचार्य एवं श्रीमती शालिनी चंदेल दीदी आनंद नगर प्रधानाचार्य द्वारा किया गया
इस अवसर पर समिति व्यवस्थापक श्री राजीव जी उरप्रित , श्री दुर्गेश जी जोशी,श्री देवेन्द्र जोशी आनंद नगर विद्यालय प्राचार्य,श्री वासुदेव जी पवार दादा दरबार विद्यालय प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।
