होम » India » *स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत खंडवा में जन-जागरूकता अभियान*

*स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत खंडवा में जन-जागरूकता अभियान*

Oplus_131072

*स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत खंडवा में जन-जागरूकता अभियान*

विद्यालय, बाजार एवं वार्डों में IEC टीम ने स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं प्लास्टिक मुक्त शहर का दिया संदेश

खंडवा, 18 सितंबर 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिक निगम, खंडवा के सहयोग से डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेज की IEC टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता गतिविधियां की गईं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सरस्वती शिशु मंदिर दादा दरबार, वार्ड क्रमांक 27, वार्ड क्रमांक 25 स्थित शनि मंदिर, वार्ड क्रमांक 37 मार्केट सहित विभिन्न वार्डों में नागरिकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

घर-घर संपर्क के दौरान गीले, सूखे, हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर देने तथा Reduce, Reuse एवं Recycle अपनाने की समझाइश दी गई। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े अथवा कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।

नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करते हुए प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ खंडवा बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

Oplus_131072
Oplus_131072
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हरसूद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपी के कब्जे से 61 लीटर 800 मिली लीटर शराब एवं मोटर साईकल की गई जप्त*
हरसूद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो आरोपी के कब्जे से 61 लीटर 800 मिली लीटर शराब एवं मोटर साईकल की गई जप्त*
अगली खबर (Next) »
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)