होम » टेक्नोलॉजी » UPI में नया टैप एंड पे फीचर:मोबाइल से ATM कार्ड की तरह होगा पेमेंट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा, 5000 लिमिट

UPI में नया टैप एंड पे फीचर:मोबाइल से ATM कार्ड की तरह होगा पेमेंट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा, 5000 लिमिट

UPI में नया टैप एंड पे फीचर:मोबाइल से ATM कार्ड की तरह होगा पेमेंट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा, 5000 लिमिट
अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा। इससे एक बार में 5 हजार रुपए तक भेजे जा सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को UPI पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए हैं। इसमें एक NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए ‘UPI टैप एंड पे’ सुविधा और दूसरा AI से लैस ‘माय UPI’ कंट्रोल प्लेटफॉर्म है। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन्हें रोलआउट किया। UPI टैप एंड पे ऐसे काम करेगा अब तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर को QR कोड स्कैन करना पड़ता था, अमाउंट दर्ज करना होता था और फिर पिन डालना होता था। नई टैप एंड पे तकनीक में ये सब नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके पास NFC सपोर्ट करने वाला फोन है, तो आप अपने फोन को मर्चेंट की पॉस (PoS) मशीन पर सिर्फ टच या टैप करके पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ सपोर्टेड पॉस मशीनों पर ही काम करेगी। ₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पिन डालना होगा 5000 रुपए या उससे कम के पेमेंट लिए है, UPI पिन की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इससे ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पॉस मशीन की स्क्रीन या अपने फोन एप पर UPI पिन डालना अनिवार्य होगा। माय UPI: ट्रैंजैक्शन फेल होने पर तुरंत रिफंड मिलेगा नॉलेज पार्ट: स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SLM) क्या है? यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक हल्का वर्जन है, जिसे खास सेक्टर के डेटा पर ट्रेन किया जाता है। NPCI का ‘FiMI’ मॉडल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सुरक्षा से जुड़े सवालों को तुरंत और सटीकता से समझने के लिए बनाया गया है। ————- ये खबर भी पढ़ें… मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग: गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका अब फास्टैग यूजर्स को अपना बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा पुराना स्टिकर हटाने या नया फिजिकल टैग लगवाने की जरूरत नहीं होगी। फास्टैग भी मोबाइल सिम की तरह पोर्ट हो जाएगा। वनटैग (OneTag) नाम की इस नई सर्विस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च किया। पूरी खबर पढ़ें…
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग:गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका
मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे फास्टैग:गाड़ी का स्टिकर बदले बिना बैंक बदलने की ‘OneTag’ सर्विस शुरू, जानें एप से स्विच करने का तरीका
अगली खबर (Next) »
जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ:कैश ऑन डिलीवरी पर 5 से 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे; ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलेगी
जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ:कैश ऑन डिलीवरी पर 5 से 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे; ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलेगी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)