होम » टेक्नोलॉजी » एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, पहली बार डबल बैटरी:फिजिकल सिम भी नहीं लगेगी, कीमत ₹3 लाख से शुरू, 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा

एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, पहली बार डबल बैटरी:फिजिकल सिम भी नहीं लगेगी, कीमत ₹3 लाख से शुरू, 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा

एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, पहली बार डबल बैटरी:फिजिकल सिम भी नहीं लगेगी, कीमत ₹3 लाख से शुरू, 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा
एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। आईफोन डुओ में पहली बार डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह केवल ई-सिम पर चलेगा। डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें… अब 3 तस्वीरों में देखें डुओ का लुक आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स एपल के नए वियरेबल डिवाइसेस ——————- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
CIA deception op, over 90 troops: How US rescued ‘Alpha & Bravo’ from Iran – video
CIA deception op, over 90 troops: How US rescued ‘Alpha & Bravo’ from Iran – video
अगली खबर (Next) »
आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा
आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)