जन्माष्टमी पर श्री विट्ठल मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन।

जन्माष्टमी पर श्री विट्ठल मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन।

खंडवा// जन्माष्टमी का पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ शहर के मंदिरों में मनाया गया, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्राचीन विट्ठल मंदिर में प्रातः पंडित श्री आष्टेकर द्वारा भगवान विट्ठल का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भगवान बाल गोपाल कृष्ण का आकर्षक झूला सजाया गया जिसमें बालक कृष्ण को श्रद्धालुओं ने दर्शन कर झूला झुलाया।
रात्रि 9 से मंदिर से 12:00 बजे तक संगीतमय भजन प्रस्तुत किए गए एवं रात्रि 12:00 बजे जन्मोत्सव की आरती की गई।