होम » India » *जन्माष्टमी पर इस्कॉन व्दारा आज होगा भव्य आयोजन*

*जन्माष्टमी पर इस्कॉन व्दारा आज होगा भव्य आयोजन*

*जन्माष्टमी पर इस्कॉन व्दारा आज होगा भव्य आयोजन*

*जन्माष्टमी पर इस्कॉन व्दारा आज होगा भव्य आयोजन*

खंडवा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) द्वारा 4 सितंबर को आनंद परिसर में शाम 7 बजे से भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए भक्तगणों व्दारा अनोखे अंदाज़ में शहरवासियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

*भगवान श्रीकृष्ण का होगा पुष्प अभिषेक*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी के अनुसार कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन, श्रीकृष्ण कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन, भक्तिमय नृत्य और विशेष नाट्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक एवं पुष्प अभिषेक किया जाएगा।

*किये जाएगे छप्पन भोग अर्पित*

जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भारतीय वैदिक परंपरा में छप्पन भोग भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम और श्रद्धा से अर्पित किए जाने वाले विविध प्रकार के व्यंजनों का विशेष प्रसाद है। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भक्तिमय वातावरण में मनाने का आग्रह किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गंगधार पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 225 लीटर कच्ची हथकड़ शराब बरामद, कर सहित दो तस्कर गिरफ्तार l 
अगली खबर (Next) »
*मटकी फोड़कर विद्यार्थियों ने दिया प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)