होम » India » डिंडोरी में बिना नंबर प्लेट बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर उठे सवाल

डिंडोरी में बिना नंबर प्लेट बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर उठे सवाल

सैयद इशाक अली जिला प्रमुख डिंडोरी
डिंडोरी। जिले में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले कुछ वाहनों के बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने का मामला सामने आने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन वाहनों में रोजाना मासूम बच्चे सफर करते हैं, उनके दस्तावेज, फिटनेस, बीमा और नंबर प्लेट की जांच नियमित रूप से होना जरूरी है। मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को लेकर वाहन की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित कई सुरक्षा मानकों पर जोर दिया गया है।
बिना नंबर प्लेट वाहन की पहचान और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वाहन संबंधी जानकारी हासिल करना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अभिभावकों ने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस से मांग की है कि जिले में बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु क्या कदम उठाए जाते हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

development.deeps@gmail.com

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*बाल श्रम रोकथाम अभियान से दुकानदारों में हड़कंप, सूचना मिलते ही बच्चों को हटाया*
*बाल श्रम रोकथाम अभियान से दुकानदारों में हड़कंप, सूचना मिलते ही बच्चों को हटाया*
अगली खबर (Next) »
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितम्बर को शुष्क दिवस 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)