⚡ बड़ी खबरें
होम » India » नगर निगम प्रांगण में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उडाये शांति के प्रतीक गुब्बारे।

नगर निगम प्रांगण में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उडाये शांति के प्रतीक गुब्बारे।

नगर निगम प्रांगण में महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उडाये शांति के प्रतीक गुब्बारे।

देश भक्ति के संदेश के साथ अधिकारी, कर्मचारियों को किया सम्मानित।

खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ नगर निगम कार्यालय प्रांगण में मनाया गया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने देशभक्ति के संदेश के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने राष्ट्रीय पर्व की शुभकामना देते हुए कहा की हमारे देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है, देश के वीरों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत दिया, भारत ने सदैव दुनिया के सामने मानवता की मिसाल पेश कि हें, आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रीयो ने देश में अपने अपने स्तर पर विकास किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश हर दिशा में तेजी से विकास कर 2047 तक विकसित भारत भारत बनने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। महापौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का अवसर भी है हमें उन अमर शहीदो के त्याग को सदैव स्मरण रखना चाहिए जिनके बलिदान से भारत स्वतंत्र हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने भी देशभक्ति का संदेश देकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले,राजेश यादव, अनिल वर्मा, विक्की भांवरे, पाषर्दगण, एल्डरमेन के साथ ही निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Junagarh Marwari Sammelan Celebrates 80th Independence Day
अगली खबर (Next) »
*श्रमिक हितों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को खंडवा में भारतीय मजदूर संघ का आंदोलन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)