⚡ बड़ी खबरें
होम » India » पंधाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ।

पंधाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ।

पंधाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ।

खंडवा, हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार 9 अगस्त को पंधाना से तिरंगा रैली का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इसी क्रम में पंधाना नगर परिषद द्वारा पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत पंधाना के महाराणा प्रताप चौराहे से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनपद पंचायत पंधाना कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा और गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
तिरंगा रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जगधन्ने, मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाहा,सेवादास पटेल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष , प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्याम गंगराड़े, सत्येंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष , अमर यादव, डॉ.शिवशंकर गुर्जर, धमेन्द्र दांगोडे अजजा जिला अध्यक्ष, बंटी राठौर मंडल महामंत्री, यश मालवीया ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, टाइगर गोलकर, जितेंद्र पटेल, वासुदेव वाले
सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तिरंगा हाथों में लेकर निकली रैली में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ 17 अगस्त शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।
अगली खबर (Next) »
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का युवाओं ने किया भव्य स्वागत।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)