होम » India » विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक नीलकंठेश्वर प्रखंड के केसर होटल में सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक नीलकंठेश्वर प्रखंड के केसर होटल में सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक नीलकंठेश्वर प्रखंड के केसर होटल में सम्पन्न

खंडवा। विश्व हिंदू परिषद की मासिक जिला बैठक नीलकंठेश्वर प्रखंड स्थित केसर होटल में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में मंच पर विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पण्डया,विभाग मंत्री नीलेश जी महाजन जिला अध्यक्ष श्री माणक जी अग्रवाल, जिला मंत्री विनीत जी सोनी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीता दीदी एवं जिला संगठन मंत्री श्री विकास जी प्रजापति उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्थापना दिवस 4 सितंबर से 10 सितंबर, सेवा पखवाड़ा 26 सितंबर से 10 अक्टूबर, अखंड भारत संकल्प दिवस, तथा 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित होने वाले सत्संग प्रशिक्षण वर्ग की प्रखंडवार योजनाओं पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में जाने वाले कार्यकर्ताओं की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सभी सातों प्रखंडों में कांवड़ यात्रा को लेकर भी आवश्यक चर्चा एवं योजना बनाई गई।

खंडवा जिले के सभी सातों प्रखंडों से चयनित कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। आगामी आयोजनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

विभाग संगठन मंत्री आदरणीय वासुदेव जी पण्डया भाई साहब ने सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की सफल योजना को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया। बैठक के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर नए दायित्वों का नियोजन भी किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से आदित्य मेहता, विनोद जायसवाल, अजय जी मालवीया, राकेश बजाज, रोहित चावरे, उत्तम यादव, विकास सातले, रविंद्र शेन्डगे, वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र तोमर, नागेश वालंजकर, राजेंद्र यादव,अमित पालीवाल, छाया दीदी,रूपाली दीदी,रश्मि दीदी,आशा दीदी दीपाली दीदी वर्मा सहित जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*श्री श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन*
अगली खबर (Next) »
बोल बम श्रावण मास में हर कोई शिव भक्ति में है लीन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)