⚡ बड़ी खबरें
होम » India » सफलता की कहानी – सेवा सेतु से आसान हुई राह, छात्रा संजना को मिला जाति प्रमाण पत्र

सफलता की कहानी – सेवा सेतु से आसान हुई राह, छात्रा संजना को मिला जाति प्रमाण पत्र

सफलता की कहानी –

सेवा सेतु से आसान हुई राह, छात्रा संजना को मिला जाति प्रमाण पत्र

सूरजपुर/09 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को पारदर्शी, सरल और आम नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों बाद उन्हें जाति प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हो गया।
श्री नवानंद बताते हैं कि पहले जाति सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब उनकी पुत्री संजना की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
श्री नवानंद ने इस सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन और सेवा सेतु योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाओं से आम नागरिकों का समय बच रहा है और शासकीय सेवाएं उनके घर के करीब पहुंच रही हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पीएम श्री विद्यालय जयनगर में बैगलेस डे पर स्वच्छता अभियान, अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ किया श्रमदान
अगली खबर (Next) »
Vikash Higher Educational Institution Celebrates Second Convocation Day 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)