⚡ बड़ी खबरें
होम » India » कोटी बाबा मंदिर में कराया गया स्वच्छता अभियान

कोटी बाबा मंदिर में कराया गया स्वच्छता अभियान

कोटी बाबा मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कराया जा रहा सफाई कार्य

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उन्नाव/नवाबगंज। ग्राम पंचायत सराय इंदल, पोस्ट जैतीपुर, ब्लॉक नवाबगंज स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध कोटी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को विशेष साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गई। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा गंदगी को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए सफाई कार्य कराया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के रास्तों एवं सार्वजनिक स्थानों की भी साफ-सफाई कराई जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक बनाना है।

इस अवसर पर कहा गया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि मंदिर परिसर में कूड़ा-कचरा न फैलाएं और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से साफ-सफाई होने से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को भी बेहतर वातावरण मिलेगा।

प्रदीप सिंह राजपूत ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्य संदेश

“स्वच्छ मंदिर, सुंदर परिसर और स्वस्थ समाज — यही हमारी प्राथमिकता है।”

प्रदीप सिंह राजपूत
लखनऊ मंडल संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ जी की 114 वीं जयंती के अवसर पर।
अगली खबर (Next) »
एनजीटी रोक के बावजूद चौपारण में अवैध बालू परिवहन जारी, कठम्बा मोड़ से ट्रैक्टर जब्त
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)