2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी —

0

2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपी राकेश उर्फ बरगी पिता राधेलाल उर्फ राजनाथ गढ़वाल निवासी नर्मदा नगर तथा मयाराम पिता तुलाराम गुर्जर निवासी केलवाखुर्द थाना नर्मदा नगर को एक एक लाख रुपए के बंध पत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश अनुसार इन दोनों आरोपियों को इस आशय के बंधपत्र प्रस्तुत करना होगा कि वे अगले 1 वर्ष तक किसी भी अपराध में शामिल नहीं होंगे। इन दोनों आरोपियों को संबंधित थाने में अगले एक वर्ष तक हर माह के पहले और आखिरी सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *