⚡ बड़ी खबरें
होम » India » करंट हादसे के मृतक के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

करंट हादसे के मृतक के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

 

 

चौपारण। प्रखंड के ग्राम ब्रह्मोरिया में बिजली के करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले नरेश भुइयाँ के शोकाकुल परिवार से मिलने रविवार शाम बरही विधायक मनोज कुमार यादव उनके आवास पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गौरतलब है कि नरेश भुइयाँ ने अपनी बेटी को करंट से बचाने का प्रयास किया था। इसी दौरान वे स्वयं करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बारी-बारी से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान नरेश भुइयाँ की मौत हो गई।

विधायक ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष भुइयाँ, समाजसेवी रामचंद्र सिंह, कपिल भुइयाँ, सुरेंद्र भुइयाँ, अनिल यादव, शुभम भुइयाँ, गिरीश राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वन विभाग का बड़ा एक्शन: पड़वानिया में वन भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, दी कड़ी चेतावनी
अगली खबर (Next) »
जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, चौपारण के चार केंद्रों पर 78 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)