खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागी कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा कि दिमाग को तेज करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए शतरंज सबसे सस्ता और प्रभावी खेल है।
कार्यक्रम में 138 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी शुभम जैन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन वास्तव में प्रशंसा के योग्य है।
प्रतियोगिता में 20 विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों का स्वागत जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, कार्तिक शाह एवं यथार्थ भंसाली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सिंगाजी पावर प्लांट के आर.के. साहू, बार भारती स्कूल शिवरिया की प्राचार्य श्रीमती ज्योति गुप्ता, रणवीर सिंह चावला, मनन सोनी नागेश वालंजकर मनिष अग्रवाल, सुनील शर्मा एवं अनिल बाहेती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम का संचालन नागेश वालंजकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुजाता मोरे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत जैन, अक्षय तोमर, आलोक साक्कले, सक्षम अत्रिवाल, काव्यांश जोशी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
naveen dahayat
संपादकीय टीम (Editorial Team)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
