⚡ बड़ी खबरें
होम » India » भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।

प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया जोर।

खंडवा। पूरे प्रदेश में इन दोनों मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी जिला स्तर पर पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का अनुरोध पार्टी कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी रविवार को खंडवा पहुंचे और पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित हुए। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री श्री भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है। पार्टी में पिछड़ा मोर्चे की अहम भूमिका है, हम सब मिलकर इसका विस्तार करें और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें, कार्यकर्ता घर-घर जाकर हमारी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें लाभ दिलवाने का प्रयास करें।  कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, रमाश्रय पटेल, अमर यादव, पिछड़ा मोर्चा जिलाअध्यक्ष अनूप पटेल, महामंत्री बलदेव सिंह मौर्य, मिलन गायरवाल, दिलीप यादव, अर्जुन नायक, हरीश रिजवानी, अविनाश यादव, देवाजी भावसार, अमित सोनी, मुकेश यादव, कुंदन यादव, नंदकिशोर नायकरवाल, श्रीमती रानी चौधरी सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नव-नियुक्त 22 मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री भाटी ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ। बेठक का संचालन बलदेव सिंह मौर्य ने किया एवं आभार धर्मेंद्र प्रजापति ने माना।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*चौकी बोरगाँव थाना पंधाना पुलिस की जुआरियो के विरूध्द कि गई बड़ी कार्यवाही*
अगली खबर (Next) »
इंसानियत की मिसाल: लाचार बुजुर्ग का सहारा बने डॉक्टर और एमआर, गैंग्रीन से जूझ रहे चंपालाल को दिलाया उपचार।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)