होम » India » भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, भजनों पर झूमे भक्त।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, भजनों पर झूमे भक्त।

​ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, भजनों पर झूमे भक्त।

खंडवा। भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा रविवार को महालक्ष्मी मंदिर से अपार श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल में निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ अपनी बहन देवी सुभद्रा एवं बड़े भाई श्री बलराम जी के साथ सुसज्जित रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे शहर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा और जगह-जगह भगवान का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया।

​भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

रथयात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान रहा। यात्रा में शामिल भक्त भजनों की मधुर धुनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर भगवान की अगवानी की गई।

​बालाजी ग्रुप हेड ऑफिस पर हुई पुष्पवर्षा और विशेष पूजन

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान जब रथयात्रा मानसा भवन स्थित बालाजी ग्रुप के हेड ऑफिस पहुँची, तो वहाँ का नजारा बेहद भव्य और दिव्य हो गया। यहाँ भगवान के रथ पर जोरदार पुष्पवर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
​इस अवसर पर पूजा रितेश गोयल एवं गरिमा योगेश गोयल ने बालाजी ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और श्री बलराम जी का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने महाआरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया और रथयात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।
​गंगराड़े समाज धर्मशाला में हुआ समापन
नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रथयात्रा का भव्य समापन गंगराड़े समाज धर्मशाला में हुआ। यहाँ भी देर तक श्रद्धालुओं का दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गईं, जिससे सभी भक्तों को सुगमता से दर्शन लाभ मिल सका।​ आयोजन समिति और बालाजी ग्रुप ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शहरवासियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*थाना कोतवाली पुलिस को “ऑपरेशन खोज” अभियान मे मिली बड़ी सफलता*
अगली खबर (Next) »
25 संभागों को हराकर केंद्रीय विद्यालय खंडवा की कबड्डी टीम ने बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह…..
25 संभागों को हराकर केंद्रीय विद्यालय खंडवा की कबड्डी टीम ने बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह…..
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)